ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

चुनाव-भरत प्रसाद प्रजापति

👍🏾 चुनाव

बाबुल प्यारे सुन लो बात हमारी
मत का अधिकार मिला है
उत्तम नेता चुनने को
यह समझा आपन जवाबदारी
बाबुल प्यारे सुन लो बात हमारी 
जो नेता दारु पैसा बाटत है
देश औ जनता को खूब लूटत है 
आपन देश बचावय के फर्ज
निभावां सुन लो अर्ज हमारी
बाबुल प्यारे सुन बात हमारी
माता सुन लो सुन लो भैया भाभी
बहना सुन लो सुन लो जीजा साली
अरे सुन लो सुन लो मोरे लड़कन की महतारी
दारू पैसा की लालच छोड़ो 
छोड़ो फ्री की दुकानदारी
उत्तम नेता चुनबै के सब कोऊ आपन
समझा जवाबदारी।।
दारू पैसा जो बाटत है नेता नहीं है है देश
की बिमारी
यह बीमारी का इलाज करै का सबके 
है जवाबदारी

दारू पैसा मत बेचो अपना मताधिकार 
इसके बदले अपने देश का लूटत है 
यह दारु वाले नेता हैं बड़े होशियार
बाबुल प्यारे सुन लो सुन लो बात हमारी
मत का अधिकार मिला है
उत्तम नेता चुनने को आपन सब कोऊ
समझा जवाबदारी

दारू पैसा के बदले मत बेचो अपने अधिकार
सुन लो सुन लो सब कोऊ अर्ज हमारी
उत्तम नेता चुनने की है जबाबदारी
सुन लो सुन लो सब कोऊ अर्ज हमारी।।
बाबुल प्यारे सुन लो बात हमारी
माता सुन लो सुन लो भैया भाभी
बहना सुन लो सुन लो जीजा साली
अरे सुन लो सुन लो मोरे लड़कन की महतारी
बाबुल प्यारे सुन लो बात हमारी।।

Post a Comment

0 Comments