ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

मॉं का आशीर्वाद पायें।-प्रतिभा पाण्डेय "प्रति" चेन्नई

शीर्षक:-मॉं का आशीर्वाद पायें।

दुर्गा, चण्डी, कात्यायनी, अधिष्ठात्री,
हे माँ आओ गृह मेरे लेकर नवरात्री नवरूपधात्री ।

हाथी पर सवार माँ सुख-समृद्धि खुशियाँ दे दो ,
प्राण प्रतिष्ठा और अद्भुत शक्ति का संचार कर दो |

नवरूपा जगदम्बा, चामुण्डा जग माता, 
दानव दमन करो,नव दिन करूॅ जगराता। 

माता की चौकी पर कलश स्थापित कर,
 सिन्दूर, अक्षत आम के पण से सजाया,
किया श्रृंगार तेरा,नीलाम्बर धवल हरषाया ,

गुड़हल फूल माता मन भावे ,
जगमाता, शीतला माता को ,
चना बताशा पूरी हलवा चढावे |

नवमी कन्याओं का पूजन करायें, 
हवन करें, माँ का आशीर्वाद पायें |

सदा सुहागन का अमर सौभाग्य मांगू ,
कामना को पूरा करती ,
मातारानी से जग खुशिहाली का वरदान मांगू|

(स्वरचित) 
प्रतिभा पाण्डेय "प्रति"
चेन्नई


Post a Comment

0 Comments