Inovation & Motivation Programme In Punjab By Er. Tarun Banda

संस्था का परिचय


गुरुकुल एक प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली थी, जिसमें छात्र गुरु के आश्रम में रहकर विद्या प्राप्त करते थे। गुरुकुल में छात्र गुरु के पास रहकर विद्या का अध्ययन करते थे और गुरुकुल सिस्टम में धार्मिक और धार्मिक शिक्षा दी जाती थी। जिसमें गुरुकुल के माध्यम से बच्चों को शस्त्र विद्या एवं शास्त्र विद्या का प्रशिक्षण दिया जाता था| शास्त्र विद्या में पढ़ाए जाने वाले विषय मुख्तत: धर्म उपनिषद वेद इत्यादि विषयों को पढ़ाया जाता था, जो क्रमशः है :

 1.न्याय शास्त्र

2.वैशेषिक शास्त्र

3.सांख्य शास्त्र

4.योग शास्त्र

5.मीमांसा शास्त्र

6.वेदांत शास्त्र एवं इत्यादि

एवं इसके अतिरिक्त गुरुकुलों के माध्यम से सनातन धर्म के अनेक प्रकार के शास्त्र हैं, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञान और शिक्षा प्रदान किया जाता था । ये शास्त्र विभिन्न विषयों पर आधारित होते हैं, जैसे कि धर्म, ज्योतिष, वास्तुकला, शिक्षा, नृत्य, संगीत, धनुर्विद्या, आयुर्वेद, नाट्यशास्त्र, तंत्र, अर्थशास्त्र, और अन्य। इन शास्त्रों का उद्देश्य जन-मानस को ज्ञान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और विभिन्न पहलुओं में मानव जीवन को सुधारने, सुसंस्कारित बनाने में मदद योगदान करना| यह प्रणाली वेदों, उपनिषदों, ग्रंथों, और विज्ञान में शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध थी। किंतु आधुनिक समय में गुरुकुल व्याप्त हो चुके हैं, और उनके स्थान पर अतिरिक्त स्कूलों का संचालन किया जा रहा है| जिसमें बच्चों को सिर्फ अतिरिक्त शिक्षा दी जाती है| इन्हीं सब को ध्यान में रखते हुए सनातन शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु  गुरुकुल अखंड भारत संस्थान का गठन 31 अक्टूबर 2022 को किया गया |

 गुरुकुल अखंड भारत का उद्देश्य

 गुरुकुल अखंड भारत संस्थान का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक एवं सनातनी को शास्त्र एवं शस्त्र विद्या का हरगांव गुरुकुल चलकर  आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण देना, होनहार एवं प्रतिभाशाली जनमानस स्वनिर्मित/ स्वरचित लेख एवं आलेख का निशुल्क प्रकाशन का प्रकाशन करना, बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु खेलकूद प्रतियोगिता सामान्य प्रतियोगिता लेखन शैली प्रतियोगिता भाषण संभाषण प्रतियोगिता इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन व संचालन करना, वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों की/ शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकलांग लोगों की क्षमता अनुसार सहायता करना, जन्मोत्सव एवं अन्य समारोह पर कवि सम्मेलन/काव्य गोष्ठी का आयोजन करके सनातन संस्कृति के आधार पर उत्सव मनाना, एवं अन्य सामाजिक कार्यों हेतु योगदान करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है|
उपरोक्त कार्यो को करने हेतु संस्था के माध्यम से प्रदेश स्तर, जनपद स्तर तहसील स्तर न्याय पंचायत स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर वालंटियर टीम का गठन करके उक्त कार्यों को संपादित करने का तत्पर प्रयास रहेगा, जिस गांव-गांव शहर शहर के प्रत्येक क्षेत्र में बच्चों एवं जनमानस को सनातन संस्कृति एवं सनातन शिक्षा के बारे में संक्षिप्त रूप से अवगत कराया जा सके, साथ ही उचित शिक्षा प्रदान की जा सके|

निदेशक मंडल 

संस्थापक/अध्यक्ष- श्री अनुज प्रताप सिंह सूर्यवंशी
उपाध्यक्ष/ आईटी सेल प्रमुख - इंo दीपक सिंह
कौषाध्यक्ष - श्री विवेक सिंह
प्रमुख सचिव - श्रीमती रूबी
उप सचिव - श्री वरूण चौधरी
बिधिक सलाहकार - श्री आदित्य कुमार
कार्य योजना प्रमुख - श्री रामनिवास कश्यप
निदेशक - श्रीमती पूनम सिंह भदोरिया (दिल्ली)
निदेशक - श्री रजनेश कुमार शर्मा ( उत्तर प्रदेश)
सोशल मीडिया - श्री रूबल 

गुरुकुल अखंड भारत संस्थान द्वारा संचालित किए जाने वाले कार्यक्रम

गुरुकुल अखंड भारत संस्थान द्वारा निम्न कार्यक्रम का आयोजन किए जाते हैं जो क्रमशः हैं :-
1. सांस्कृतिक शिक्षा (Cultural Education) :- आधुनिक समय में जन मानस की व्यस्तता, आधुनिक शिक्षा एवं उनकी समय की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए गुरुकुल अखंड भारत संस्थान के माध्यम से प्रदेश स्तर, जनपद स्तर, तहसील स्तर, जिला पंचायत स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर टीम का गठन कर सनातन शिक्षा, जिसमें शास्त्र एवं शस्त्र विद्या का निशुल्क प्रशिक्षण एवं धार्मिक तथ्यों, वेद पुराण एवं अन्य धार्मिक ग्रंथो के अद्भुत तथ्यों बारे में संक्षिप्त एवं विस्तारित रूप से शिक्षा का आदान-प्रदान करना |

2. योग शिक्षा एवं प्रतियोगितायें
 गुरुकुल अखंड भारत संस्थान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में योग, व्यायाम, प्राणायाम की शिक्षा के साथ-साथ संस्था के माध्यम से खेलकूद, लेखन शैलीप्रतियोगिता, भाषण संभाषण प्रतियोगिता, एवं अन्य सामान्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभागियों को निशुल्क प्रमाण पत्र प्रदान करना|

योगाचार्य : श्री विजय बहादुर सिंह (हरदोई)
आचार्य : श्रीमती रेखा रत्नानी 

3. सनातन धर्म जागृति मंच:-
संस्थान के माध्यम से क्षेत्र के अंतर्गत जागरण मंच का आयोजन कर समस्त सनातनियों एवं अन्य समुदाय के व्यक्तियों को सनातन धर्म से संबंधित विषयों एवं धार्मिक उपदेशों के द्वारा जनमानस सनातन संस्कृति से अवगत करने के साथ-साथ संस्कार, धार्मिक अनुशासन, का संचार कर उनका मानसिक विकास करना
🤘अध्यक्ष - श्री जी एल गाँधी
🤘संरक्षक - श्री हरेंद्र विक्रम सिंह 

4. साहित्य मंच-
गुरुकुल अखंड भारत साहित्य मंच के माध्यम से होनहार प्रतिभाशाली जनमानस के द्वारा स्वरचित/स्वनिर्मित लेख एवं आलेख को ए-बुक के माध्यम से निशुल्क प्रकाशन करना

5. वृद्ध महिला एवं पुरुषों की सहायता:-
 आधुनिक युग में मनुष्य शिक्षित होने के उपरांत भी अपने माता-पिता को वृद्ध आश्रम में छोड़ देते हैं या फिर उनको रास्ते में भटकने पर मजबूर कर देते हैं, ऐसे सृजनों को संबंधित क्षेत्र में गुरुकुल अखंड भारत की टीम के माध्यम से क्षमता अनुसार सहायता प्रदान करना

6. शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकलांग लोगों की सहायता:-
संस्थान के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकलांग लोगों को शिक्षा एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में उनका उचित प्रबंध कर क्षमता अनुसार सहायता करना

7. सांस्कृतिक कार्यक्रम:-
गुरुकुल अखंड भारत मंच के माध्यम से संबंधित क्षेत्र में गुरुकुल अखंड भारत टीम के द्वारा जन्मोत्सव, सालगिरह, एवं अन्य त्योहारों इत्यादि पर सनातन संस्कृति के आधार पर कवि सम्मेलन काव्य गोष्ठी का आयोजन कर कार्यक्रमों का संचालन करना
8. अनाथ बच्चों के लिए सेवाओं का प्रबंध व अन्य 

युवा प्रकोष्ठ 

१. श्री कुलदीप सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ 

कार्यकारिणी

श्रीमती रेखा रत्नानी - प्रदेश अध्यक्ष (मध्य प्रदेश)
श्रीमती प्रीति दास प्रधान - प्रदेश अध्यक्ष (छत्तीसगढ़)
 श्री तरुण बांदा - प्रदेश अध्यक्ष (पंजाब)
श्री बृजेश कुमार - जिलाध्यक्ष (पीलीभीत)
श्री विजय बहादुर सिंह - जिलाध्यक्ष (हरदोई)
श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय - साहित्य प्रचारक (चेन्नई, तमिलनाडु)
श्री आदित्य कुमार (वाल कवि)-साहित्य प्रचारक (विहार)
श्री विपिन मिश्र - जिलाध्यक्ष (लखीमपुर खीरी)
श्री सुनील सिंह चौहान - जिला उपाध्यक्ष  (लखीमपुर खीरी)
श्री राजेश सिह अर्कवंशी - जिला कोषाध्यक्ष (लखीमपुर खीरी)

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!
Welcome to Gurukul Akhand Bharat Charitable TrustRegisted Under Govt. of India, 09AAETG4123A1Z7
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...