गुरुकुल अखंड भारत के तत्वाधीन में गुरुकुल अखंड भारत टीम के माध्यम से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोर, CL छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया संस्कृत दिवस |
गुरुकुल अखंड भारत की टीम द्वारा छत्तीसगढ़ के ढोर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समस्त एवं प्राचार्य महोदया के प्रतिनिधित्व में हर गाँव गुरुकुल के अभियान के निर्देशन मे 2 सितंबर 2023 दिन शनिवार को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया गया| जिसके माध्यम से स्कूली छात्र एवं छात्राओं के द्वारा कहानी तथा संस्कृत गीत का प्रस्तुतीकरण किया गया और संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला गया| जिसमें मुख्य रूप से गुरुकुल अखंड भारत के सदस्य द्वारा बच्चों को दैनिक वंदना सरस्वती वंदना, भोजन मंत्र, योग आसन व अन्य सांस्कृतिक तथ्यों के बारे में अवगत कराया गया| जिसमें मुख्य प्रतिभागी निशा गायत्री योगेश निधि मुस्कान और उनके सहपाठियों द्वारा कहानी तथा संस्कृत गीत का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया | मंच का संचालन रेखा देवानंद, व छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन संस्कृत व्याख्याता गुरुकुल अखंड भारत क़ी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रीति दास प्रधान द्वारा किया गया|




0 Comments