भजन
राम नाम का जाप करो
तेरा होगा बेड़ा पार।
भज ले हरी नाम की माला
तेरा होगा बेड़ा पार।।
इसी नाम में चांद और सूरज
तारों की भरमार ।
हरि राम का जाप करो।
तेरा होगा बेड़ा पार।।
इसमें ही है गंगा जमुना
और होगी त्रिवेणी पार।
राम नाम का जाप करो।
तेरा होगा बेड़ा पार।।
इस माला में ब्रह्मा विष्णु
कान्हा और शिव का अवतार
राम नाम का जाप करो
तेरा होगा बेड़ा पार।।
© आलोक अजनबी

0 Comments