विश्व पशु कल्यान दिवस
विश्व पशु कल्यान का,लेवो दिवस मनाय।
पशू सुरक्षा हेतु सब, योजना लेव बनाय।।
प्रकृति संतुलन होयगा,जब पशू सुरक्षा होय।
मानव स्वारथ त्याग दे, बीज मानवता बोय।।
पशुओ मे भी भावना, पायी जाती भाय।
वेजुबान होते सदा,फिर भी सब बतलाय।।
करुण हृदय अति राखिए,देखि पशू की हाल।
चीख चीख रोते सदा, पशु बलि में बेहाल।।
अपने जीवन सम समझ,उनका जीवन भाय।
नही पशू को मारिए, नही पशू को खाय।।
कलम से✍️
कमलेश कुमार कारुष
बबुरा रघुनाथ सिंह , हलिया मीरजापुर


0 Comments