ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

यातायात

*यातायात सुरक्षा शपथ कविता*

दुहराओं मिल शपथ सभीं,
नियम पालन हो यातायात।
हेलमेट सदा पहन के राखें,
तब बचे जान दुर्घटना घात।।

तब बचे जान दुर्घटना घात,
बात  को  सब  कोई  मानों।
बायें तरफ से चलना सीखो,
सड़क   नियम   को  जानों।।

चार  चक्के  वाहन  में  बैठ,
सब   शीट   बेल्ट   लगाओ।
यातयात   नियम    बन्धुओं,
आ  मिल  कारुष   दुहराओ।।

कलम से✍️
कमलेश कुमार कारुष 
प्राथमिक विद्यालय किरका
ब्लाक -हलिया 
जनपद- मीरजापुर

Post a Comment

0 Comments