शिक्षक दिवस
शीर्षक- जीवन में शिक्षक का महत्व
विधा- कुण्डलिया
शिक्षक से शिक्षा मिले,
शिक्षा से सद ज्ञान।
शिक्षा दीपक तेल है,
शिक्षक बाती जान।।
शिक्षक बाती जान,शान ज्योती की फैले।मिले मान सम्मान,मेटि सदा कुमन मैले।।
भक्षक तम अज्ञान,
ज्ञान ज्योती के रक्षक।
शत - शत नमन तुम्हें,
हे आदरणीय शिक्षक।।
.....................................................................
कलम से✍️
कमलेश कुमार कारुष
मिर्जापुर
.....................................................................


0 Comments