भाई को संसार मुबारक
सावन का बुधवार मुबारक,
दिन प्यारा गुरुवार मुबारक,
भाई बहन का रक्षा बंधन
का पावन त्योहार मुबारक।
चूड़ी लटकन दार मुबारक,साड़ी गोटेदार मुबारक,पीहर जाने को जब बहनेंसजती वह शृंगार मुबारक।
बस की सेवा यार मुबारक,
खुश हो तो सरकार मुबारक,
लड्डू, पेड़ा और सिवाई
सबको लच्छेदार मुबारक।
घर मां का हर बार मुबारक,पापा का वह प्यार मुबारक,बचपन की वह तू- तू मैं- मैंफिर होती तकरार मुबारक।
भाई को घर द्वार मुबारक
वंशागत हकदार मुबारक
पर करता जब विदा बहन को
आंसू की जलधार मुबारक।
भाभी की दुत्कार मुबारकभाई पे अधिकार मुबारकमगर जरूरत पड़े कभी तोभाभी का व्यवहार मुबारक।
सजी हुई बाजार मुबारक,
राखी की भरमार मुबारक,
बंधी कलाई पे जब राखी
खुशियों का संसार मुबारक।
.................................................................
©पिंकी अरविन्द प्रजापति ✍️
सिधौली सीतापुर उत्तर प्रदेश
.......................................................................

0 Comments