ए पी जे अब्दुल कलाम आजाद जयंती
जन्म दिवस देखो आया है, एपी जे अब्दुल कलाम।
नमन हृदय ओ कलाम जी, आपको बारंबार सलाम।।
अथक परिश्रम कर कलाम जी, मिसाइल बना डाले,
भारत वर्ष बना मजबूत, आयी मुसीबत को टाले,
एकता सूत्र बना देश में,जगमग जगमग ज्योति जलाम।
नमन हृदय ओ कलाम जी, आपको बारंबार सलाम।।
जन्म दिवस देखो आया••••••••••।
ओ जो भी मन में ठान लेते थे, उसको पूरण करते थे,
दृढ़ संकल्प अति भरे कर्म में,बस इसी पे जीते मरते थे,
सदा अनवरत लगे लक्ष्य में, लगातार मिशन चलाम।
नमन हृदय ओ कलाम जी, आपको बारंबार सलाम।।
जन्म दिवस देखो आया•••••••••।
बन भारत के राष्ट्र पती, ओ देश का रोशन नाम किए,
बने मिशाइल मैन ओ साहब,भारत रत्न सम्मान लिए,
फिर जीवन को कलाम जी, यूं दिए सादगी में ढलाम।
नमन हृदय ओ कलाम जी,आपको बारंबार सलाम।।
जन्म दिवस देखो आया••••••••••।
कलम से✍️
कमलेश कुमार कारुष
मिर्जापुर


0 Comments