ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

एक सैनिक - राजेन्द्र सिंह श्योराण गुरुग्राम हरियाणा।

एक सैनिक

इनके दिलों में ज्वाला, देश के मान की होती है।
सबसे सस्ती जान यहां, एक जवान की होती है।।

घर परिवार को छोड़, कोई मातम नहीं मनाता है।
कोई नेता इनके घर, आंसू पौंछने नहीं जाता है।।
पूरे जीवन भर सिर्फ उसकी, वीरांगना ही रोती है।
सबसे सस्ती जान यहां, एक जवान की होती है।।

वोट अगर होता फौजी का, तो वे भी पूजे जाते।
हर पार्टी के नेता, उनको भी लाखों दिलवा आते।।
इसलिए इनकी मौत पर भी, गन्दी राजनीति होती है।
सबसे सस्ती जान यहां, एक जवान की होती है।।

सेक्यूलरिज्म ने ही भारत का, बंटाधार कर दिया।
सबके दिलों में अपनों के लिए, जहर सा भर दिया।।
आतंकवादी घटनाओं की भी, सराहना यहां होती है।
सबसे सस्ती जान यहां, एक जवान की होती है।।

नमन इन शहीदों को, जो देश पर प्राणों को वार गये।
वतन बचाने की कोशिश में, अपनी जिंदगी हार गये।।
राजेन्द्र सिंह इनके लिए फिर, कहीं बात नहीं होती है।
सबसे सस्ती जान यहां, एक जवान की होती है।।
राजेन्द्र सिंह श्योराण
गुरुग्राम हरियाणा।

Post a Comment

0 Comments