ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

जवानी की ताकत

👍🏾 जवानी की ताकत

जय जवान जय किसान
जय ज्ञान जय विज्ञान
जय हो उनकी जो ऐसा
कह गए चतुर सुजान
हम हो सबसे पहले महान
तब होगा मेरा भारत महान 
वह जवानी नहीं जवानी नहीं जो लगे
बंधनों को तोड़ें नहीं
ऐसा तो सकता नहीं अर्जुन का वाण छूटे चिड़िया की आंख फूटे नहीं
मनुष्य होकर ऐसा न कर सका उसके नशों में लहू का उबाल नहीं!!
हमारे दो आंखें हैं फिर भी हमने चींटी को लाइन से चलते देखा नहीं
यदि सच में देखा होता तो अपनों से काट किनारा चलते नहीं
हम सब भ्रष्टाचार की बात करते हैं हममें ही शिष्टाचार नहीं
शिष्टाचार आ जाए जीवन में हम सुभाष चन्द्र बोस की आजाद हिंद फौज से कम नहीं
जिस बुराई को ठान लें जीवन में उसका बचेगा नाम निसान नहीं!!
वो जवानी -जवानी नहीं जो जीवन में लगे बंधनों को तोड़ें नहीं!!
मनुष्य होकर ऐसा नहीं कर सकें उसके नशों में लहू का उबाल नहीं!!
जय जवान जय किसान
जय ज्ञान जय विज्ञान
सबसे पहले हम हो महान
जब होगा मेरा वतन महान!!
जय हो उनकी जो ऐसा
कह गए चतुर सुजान!!

🙏🏽🙏🏽
कलम क्रांति की आगाज

Post a Comment

0 Comments