राम नाम की पावन महिमा
राम नाम की पावन महिमा सबके रक्षक राम।
भरत सत्रुघन,लक्ष्मण के संग रोशन इनका धाम।
दसरथ नंदन दिव्य अलौकिक अद्भुत दीनानाथ।
दिव्य संगिनी सीता मैया रहतीं इनके साथ।
मां कौशल्या इनकी माता दसरथ जी के अंश।
धाम अयोध्या अद्भुत न्यारा खिलता रघुकुल वंश।
मर्यादा के अद्भुत पालक जग के पालनहार।
दिव्य अलौकिक अद्भुत शक्ति महिमा अपरम्पार।
संघर्षों से कभी ना हारे चलें सत्य की राह।
अडिग अचल अद्भुत मतवाले करें नहीं परवाह।
ज्योति निराली इनकी जलती खिलता अद्भुत रूप।
सत्य सनातन संस्कृति में चमके दिव्य स्वरूप।
करो स्मरण राम नाम का जीवन की बहु आस।
राम नाम सुखदाई जग में करते ह्रदय निवास।
धैर्यवान प्रभु राम निराले पूर्ण करें सब काम।
धीर, वीर, "दिनकर" सम जगमग ऐसे अद्भुत राम।।
रचनाकार✍🏽
पंकज सिंह"दिनकर"
(अर्कवंशी)*लखनऊ उ.प्र.

0 Comments