दीपोत्सव 🪔🪔🪔🪔🪔
दीप जला विश्वास का मन में खुशी अपार।
मां लक्ष्मी अंग संग रहें खिल जाए संसार।
करूं अर्चना दिव्य गजानन मां लक्ष्मी के संग।
जीवन पथ रोशन हो जावे कलियां खिलें उमंग।
घर ,घर दीप जलेंगे अद्भुत पंच दिवस त्यौहार।
प्रभु राम घर वापस आए महिमा अपरम्पार।
अब प्रकाश घर, घर में होगा बनें खूब पकवान।
सत्य सनातन संस्कृति में कृपा करें भगवान।
द्वेष मिटेंगे आपस के सब खिलेगी क्यारी, क्यारी।
कली,कली अद्भुत खिल जाए इस अद्भुत फुलवारी।
दिनकर" यहीं कामना करते दीपोत्सव के संग।
तीन देव रक्षा करें खिल जाए शुभ रंग ।।
रचनाकार ✍🏽
पंकज सिंह "दिनकर"
(अर्कवंशी)लखनऊ उत्तर प्रदेश
.jpeg)

0 Comments