सावित्री बाई फुले जीवन,नारी शिक्षा का पर्याय

सावित्री बाई फुले जयंती के पावन अवसर पर कुछ पंक्तियां सादर निवेदित हैं __)


सावित्री बाई फुले जीवन,नारी शिक्षा का पर्याय 

************************************
तीन जनवरी अद्भुत अनुपम,
राष्ट्र प्रथम महिला शिक्षक जन्म दिवस ।
अठारह सौ इक्कतीस वर्ष अंतर,
लक्ष्मी बाई खंदोजी गृह भाव पियस ।
उत्कर्ष अभिव्यंजना नारी शिक्षा ,
परोपकार सेवा चितवन संकाय ।
सावित्री बाई फुले जीवन,नारी शिक्षा का पर्याय।।

पटाक्षेप कुरीति अंधविश्वास,
ऊर्जस्वित कदम प्रतिकार ।
सहन समाज व्यंग्य बाण,
अनुपमा जागृति पथ आकार ।
शंखनाद समता मूलक सोच,
प्रतिरोध नारी दलित दमन अन्याय ।
सावित्री बाई फुले जीवन,नारी शिक्षा का पर्याय ।।

सह पथिक महात्मा ज्योति बा,
सत्य शोधक समाज स्थापना ।
उत्थान रणभेरी नारी शक्ति,
शिक्षा अखंड जप तप साधना ।
समाधान राह कंटक बाधा,
बुलंद स्वर सह जोश प्रदाय ।
सावित्री बाई फुले जीवन,नारी शिक्षा का पर्याय।।

अज्ञानता मूल अवसान ,
जीवन एक मात्र परम ध्येय ।
शिक्षा अहम सेतु परिवर्तन,
उरस्थ प्रज्ज्वलन ज्योत अजेय।
प्रेरणा पुंज क्रांतिकारी बिगुल,
दृष्टांत नारी शक्ति वंदन अध्याय।
सावित्री बाई फुले जीवन,नारी शिक्षा का पर्याय ।।

*कुमार महेंद्र*
(स्वरचित मौलिक रचना)
दिनांक 03/01/2025

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form