ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

चंद्र भ्रमण की तैयारी में, अब हर हिंदुस्तानी-महेन्द्र कुमार

चंद्र भ्रमण की तैयारी में, अब हर हिंदुस्तानी
******************************



चंद्रयान तीन सफलता
सर्वत्र आनंद बहार ।
अप्रतिम विज्ञानी प्रतिभा,
राष्ट्र भव्य स्वप्न साकार ।
अखंड कठिन कर्म साधना ,
हमने रच दी नई कहानी ।
चंद्र भ्रमण की तैयारी में ,अब हर हिंदुस्तानी ।।

शोध अनुसंधान क्षेत्र,
प्रौद्योगिकी नव भोर ।
स्वप्न माला दिव्य पंख,
चंदा मामा दर्शन ओर ।
जय हिंद जय विज्ञान उद्घोष ,
हुंकारित अब हर जुबानी ।
चंद्र भ्रमण की तैयारी में,अब हर हिंदुस्तानी ।।

सोम तल वायुमंडल,
परम गहन अध्ययन ।
रसायन खनिज भूकंप,
अन्वेषण पथ उन्नयन ।
उत्साह उमंग भाव संग,
जीवन प्रत्याशा बखानी ।
चंद्र भ्रमण की तैयारी में, अब हर हिंदुस्तानी ।।

इसरो अति शुभ प्रयास,
असीम मंगल कामनाएं ।
दक्षिणी ध्रुव प्रथम राष्ट्र,
हर्षित गर्वित भावनाएं ।
सुख समृद्ध अनुपम भविष्य,
डगर अब सहज सुहानी ।
चंद्र भ्रमण की तैयारी में,अब हर हिंदुस्तानी ।।

...........................................................................
महेन्द्र कुमार
(स्वरचित मौलिक रचना)
...........................................................................

Post a Comment

0 Comments