ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

चंद्रयान--हौशाला-प्रतिभा पाण्डेय

विषय:- चन्द्रयान-3

शीर्षक:- हौंसला ।





विजय का पताका फहराते रहे हैं,
आज भी पुनः फहरायेंगे,
जिद है, 
चन्द्रयान -3 को,
चाँद पर उतारेंगे ।

मुश्किलों से हम डरते नहीं,
 भय खाकर भागते नहीं,
जुगाड़ू नाम है हमारा,
कम खर्च में चन्द्रयान-3 को,
 सफलतापूर्वक उतारेंगे ।

हम उस देश के वैज्ञानिक हैं,
जहाँ दुआओं की निरंतर बरसात होती है, 
माँ धरती के आँचल में,
एक और,
 नया कीर्तिमान लिखेंगे ।

जुट जाओ सब इकट्ठा आज एक जगह,
एक स्वर में भारत माता की जय-जयकार करेंगे ।
नहीं हार मानने वाले हम भारतीय ,
दुनियाभर को अपनी ताकत दिखाएंगे ।

राम और कृष्ण की,
पावन जन्मभूमि है ये, 
भगवा रंग!
धरती के बाद,
चाँद पर फहरायेंगे |

.....................................................................
प्रतिभा पाण्डेय "प्रति"
चेन्नई
.....................................................................

Post a Comment

0 Comments