शीर्षक-प्यारी हिंदी
सभी की है उद्वेलित भावनाऐं।
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।।
संयुक्त राष्ट्र ने आज के दिन
किया था अंगीकार।
राष्ट्र भाषा बन जाए हिंदी तो सपना हो साकार।।
सारे विश्व में एक हम ही कहते भारत को इंडिया।
निज देश का आज तक नाम न बदला सोच है कितनी घटिया।।
इंस्टा, ट्विटर, व्हाट्स एप, फेसबुक, अपना रहे हैं हिंदी।
विश्व गुरु बनेगा का भारत रानी बनेगी हिंदी।।
उत्तर दक्षिण झगड़ा छोड़े हिंदी को अपनाएं।
निज भाषा में बात करें तो राष्ट्र गौरव बढ़ जाए।।
हिंदी मेरे मन की भाषा मेरे मन की शान।
मुझको मेरी प्यारी हिंदी मेरा ये अभिमान।।
जैसे दुल्हन के माथे पर प्यारी लगती है बिंदी।
वैसे ही मां भारती की शान है प्यारी हिंदी
© आलोक अजनबी
0 Comments