ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

मानवता दिवस-कंचन मिश्रा शाहजहाँपुर


मानवता दिवस
..................... 
है सच्चा इंसान वही धरा पर, 
जो मानव धर्म निभाए। 

सब धर्मां में श्रेष्ठ धर्म, 
नित सबका कष्ट मिटाये। 

सब जीवों से प्रेम करे, 
दया भाव सिखलाये। 

क्षणिक भी न लालच आये मन में, 
निष्ठा से कर्म कर साथ निभाए। 

ऊँच - नीच न आये मन में, 
दुर्बलों का साथ निभाए।

अंधकार न आने देना, 
अलौकिक दीप जलाये। 

कोई न हो दुश्मन अपना, 
प्यार से गले लगाएँ। 

नफरत को हम दूर करें, 
करुणा की धार बहायें। 

दीन - दुखियों का बनें सहारा, 
सेवा धर्म अपनायें। 

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, 
इंसानियत का फर्ज निभाएं। 

सच्चे भारतवासी बन हम, 
जीने की राह दिखाएँ।
     ✍️
कंचन मिश्रा
शाहजहाँपुर
(उ.प्र.)

Post a Comment

0 Comments